सोमवार 7 सितंबर 2026 - 10:45
शरई अहकाम | बिक्री के समय चीज़ का ऐब छिपाना

हज़रत आयतुल्लाह सिस्तानी ने “बिक्री के समय चीज़ का ऐब छिपाने” के संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब दिया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हज़रत आयतुल्लाह सिस्तानी से “बिक्री के समय चीज़ का ऐब छिपाने” के संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब दिया है। अहकाम मे रूचि रखने वालो के लिए पूछे गए सवाल और उसके जवाब का पाठ प्रस्तुत किया जा रहा है।

बिक्री के समय चीज़ का ऐब छिपाना

सवाल: क्या विक्रेता के लिए यह आवश्यक है कि वह चीज़ में मौजूद ऐब के बारे में खरीदार को बताए? यदि वह ऐब नहीं बताता है, तो उसके इस कार्य और उस लेन-देन का क्या हुक्म है?

जवाब: हालाँकि चीज़ का ऐब छिपाना जायज़ नहीं है, लेकिन उसके ऐब को खरीदार के सामने बताना अनिवार्य नहीं है। लेकिन यदि विक्रेता ने ऐब नहीं बताया और बाद में खरीदार को उस ऐब का पता चल जाए, तो खरीदार को लेन-देन रद्द करने का अधिकार है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha